गांधी जी ने कहा था व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है वह जो सोचता है वही बन जाता है:विवेक कुमार।

JHARKHAND:-राजद ने अहिंसा दिवस के रुप में मनाया राष्ट्रपिता बापू और शास्त्री जी की जयंती,दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश कार्यालय में सत्य और अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वीं और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले, देश के दूसरे प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित लाल बहादुर शास्त्री जी की 119 वीं जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री श्याम दास सिंह, श्रीमती अनीता यादव,क्रीडा प्रकोष्ठ राजद के प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्री अंजल किशोर सिंह, वरिष्ठ नेता श्री राज किशोर सिंह यादव, महिला प्रदेश सचिव श्रीमती संगीता पाल,श्री हरि नंदन प्रसाद, रांची जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र महतो, क्रीडा प्रकोष्ठ राजद के जिला अध्यक्ष अभिनव सिंह ,श्री सुधीर गोप, यशवंत यादव, नरेश टोपो, नंदलाल कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

News Report By:विवेक कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष क्रीडा प्रकोष्ठ राजद (झारखंड)

Rishikesh Ranjan

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *