प्रतिमा स्थापना में पूर्व सांसद आरके सिन्हा सहित अन्य पहुंचे चित्रगुप्त मंदिर

श्री चित्रगुप्त महाराज मंदिर में आर के सिन्हा ने की पूजा अर्चना

बाबा भूतेश्वर नाथ धाम परिसर में स्थापित है मंदिर

महा आरती, गर्भ गृह में स्थापना एवं आरती का हुआ आयोजन

भंडारे में लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

पटना – 01 मार्च 2023

गंगातट स्थित श्री चित्रगुप्त जी महाराज मंदिर का जीर्णोद्वार एवं श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा की स्थापना के बाद बुधवार को श्री चित्रगुप्त महाराज मंदिर बाबा भूतेश्वर नाथ धाम परिसर में पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने की पूजा अर्चना की।  कार्यक्रम में महाआरती, गर्भ गृह में स्थापना का आयोजन किया गया जिसमें कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। “चित्रगुप्त-संघ”की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कहा कि हम सभी काफी दिनों से इस अयोजन में लगे थे और वह शुभ घड़ी आई है, आज हमने पूजन अर्चना कर मां गंगा के किनारे स्थापित यह मंदिर ज्ञान का प्रकाश फैलाएगा जिससे बिहार सफलता की उंचाई को छुएगा।  इस अवसर पर राजधानी के कायस्थ सम्मिलित होकर श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा अर्चना की और आशिर्वाद प्राप्त किया।

श्री चित्रगुप्तजी  महाराज मंदिर जीर्णोद्धार समिति द्वारा आयोजित रानी घाट महेंद्रु बाबा भूतेश्वर नाथ धाम परिसर में श्री चित्रगुप्त जी महाराज मंदिर का जीर्णोद्धार एवं श्री चित्रगुप्त महाराज जी की प्रतिमा की स्थापना के चौथे दिन बुधवार को महाआरती के साथ प्रतिमा की स्थापना गर्भगृह में  मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। प्रतिमा स्थापित होने के बाद पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा, कुम्हरार विधायक, विधायक नीतिन नवीन, नंदकिशोर यादव, पटना की मेयर सीता साहू, डिप्टी मेयर रश्मि चंद्रवंशी, सतीश राजू, अधिवक्तागण, समाज सेवी अंजनी सिन्हा, सुनील वर्मा, शैलेंद्र सोनू सहित अन्य मंदिर पहुंचे।‌ कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारा आयोजित किया गया। भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

Goutami Rokade

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *