झारखंड बंद/छात्र संगठनों का झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे युवा, कौन- कौन इलाका है प्रभावित जानें।

JHARKHAND:- नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन की ओर से बुलाये गए झारखंड बंद को लेकर रांची में पुलिस अलर्ट है। बुधवार सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर देखे गए। रांची के मोरहाबादी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद समर्थकों ने बंद कराया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद समर्थकों को सब्जी मंडी से खदेड़ दिया। सिटी डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छात्रों को खदेड़ दिया। फिलहाल बंद समर्थक पूरे रांची में घूम घूम कर बंद को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।वहीं दूसरी ओर रामगढ़ जिले से मिली सूचना के अनुसार सड़क पर टायर जलाकर छात्रों ने रांची रामगढ़ मार्ग अवरुद्ध कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। बंद के मद्देनजर रांची का अल्बर्ट एक्का चौक पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील है। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने जवानों को ब्रीफिंग की।नियोजन नीति को लेकर छात्रों के तीन दिनों के महाआंदोलन के तीसरे दिन झारखंड बंद का एलान किया गया है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रांची में करीब 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे राज्य में करीब 5000 से अधिक पुलिसकर्मी को अलग से बंद से निपटने के लिए तैनात किए गए हैं। झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन के पहले दिन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की गई थी। दूसरे दिन 18 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाला गया था, जबकि तीसरे दिन बुधवार को झारखंड बंद का एलान किया गया है.झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा 72 घंटे त्रिदिवसीय महा आंदोलन के तीसरे दिन सम्पूर्ण झारखंड बंदी के मौके पर राजधानी रांची के विभिन्न स्थानों पर छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में सुबह पांच बजे से सड़क पर उतरकर बंद कराया, मोरहाबादी बाजार, रातू रोड, बरियातू, बुटी मोड़, BIT मोड़, ओरमांझी, टाटीसिलवे , काँटा टोली, बहु बाजार, हीनू, बिरसा चौक, हटिया, टूपूदाना ,धुर्वा, ओरगोढ़ा ,कांके इत्यादि क्षेत्रों में उतर कर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के टीम सुबह से बंदी को सफल बनाने का काम कर रहें हैं l

(News Credit By:Rishikesh Ranjan)

Pankaj Sharma

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *